खेड़ीसावलीगढ़| चिचोली मार्ग पर स्थित वेटनरी डॉक्टर रविशंकर धुर्वे के निवास पर अज्ञात चोरों ने धावा बाेलकर साेने-चांदी के जेवर और नकद पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस रिपाेर्ट दर्ज कर अज्ञात चाेराें की तलाश कर रही है। डॉक्टर धुर्वे ने बताया वे भोपाल गए हुए थे, शाम को लौटे। उनकी प|ी ड्यूटी पर गई हुई थीं, तब ही यह घटना हुई। उन्होंने बताया मकान के पीछे के द्वार की चटकनी को तोड़कर अंदर घुसे थे। इस दाैरान अलमारी में रखा सोने का मंगल सूत्र, झुमके और तीन जोड़ी चांदी की पायल चुरा कर ले गए। पुलिस चौकी खेड़ी में इसकी रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस चोरों की पतासाजी में जुट गई है।
खेड़ीसावलीगढ़| चिचोली मार्ग पर स्थित वेटनरी डॉक्टर रविशंकर धुर्वे के निवास पर अज्ञात चोरों ने धावा बाेलकर...