नेहरू युवा केन्द्र बैतूल द्वारा वर्ष 2018-19 के श्रेष्ठ युवा मंडल अवार्ड हेतु 20 फरवरी 2020 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला युवा समन्वयक ने बताया कि युवा मंडल के श्रेष्ठ कार्यों को देखते हुए नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला स्तरीय युवा मंडल अवार्ड में 25000 रूपए राशि का पुरस्कार प्रदान किया जाता है। राज्य स्तर पर एक लाख रूपए राशि का पुरस्कार प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार पांच लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार तीन लाख एवं तृतीय पुरस्कार दो लाख रूपए प्रदान किया जाता है।
जिला युवा समन्वयक ने बताया कि पंजीकृत युवा मंडल, महिला मंडल, जिसका पंजीयन फर्म सोसायटी से व ऑडिट रिपोर्ट भी हो तथा जो समाजसेवा, ग्राम विकास, जागरूकता अभियान, साक्षरता अभियान, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला उत्थान, स्वरोजगार, सांस्कृतिक, खेल गतिविधियों, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं देश निर्माण में अहम् भूमिका निभाते हैं, ऐसे युवा मंडल को यह पुरस्कार चयन समिति द्वारा प्रदान किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए नेहरू युवा केन्द्र कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07141-230376 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिला स्तरीय श्रेष्ठ युवा मंडल हेतु आवेदन आमंत्रित