नवागत कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया


जिले के नवागत कलेक्टर श्री राकेश सिंह ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया एवं वहां कार्यरत कर्मचारियों से उनकी कार्य व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने समस्त कर्मचारियों को जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि शासकीय निर्देशों का समय-सीमा में पालन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने इस दौरान विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों से परिचय भी प्राप्त किया।