वन मण्डलाधिकारी पश्चिम बैतूल सामान्य वनमंडल श्री मयंक चांदीवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार वनवृत्त बैतूल के वन कर्मचारियों की, उनकी सेवा संबंधित शिकायतों/समस्याओं के निराकरण के लिए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संयुक्त वन प्रबंधन) मप्र भोपाल की अध्यक्षता में समस्या निवारण शिवरि 07 फरवरी 2020 को प्रात: 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।
श्री चांदीवाल ने वनवृत्त के समस्त वन कर्मचारियों से उनकी सेवा संबंधित समस्या का लिखित आवेदन 07 फरवरी को प्रात: 11 बजे तक वृत्त कार्यालय बैतूल में प्रस्तुत करने की अपेक्षा की है। उन्होंने बताया कि जिन कर्मचारियों की समस्या जिला स्तर की होगी, उनका निराकरण वृत्त/वनमंडल कार्यालय स्तर से तथा जो समस्या मुख्यालय स्तर की होगी, उसका निराकरण मुख्यालय स्तर से किया जायेगा।
वनवृत्त बैतूल में समस्या निवारण शिविर 07 फरवरी को