राज्य स्तरीय वार्षिक जैव विविधता पुरस्कार योजना-2020

राज्य स्तरीय वार्षिक जैव विविधता पुरस्कार योजना-2020
बैतूल, 04 मार्च 2020
मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधिता बोर्ड द्वारा प्रदेश में जैव विविधता संरक्षण को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय वार्षिक जैव विविधता पुरस्कार योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों की पहचान करना एवं उन्हें प्रोत्साहित करना है। यह पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों जैव विविधता स्वामित्व रखने वाले विभाग (वन, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं जल संसाधन), जैव विविधता प्रबंधन समिति (ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत/नगर पंचायत/नगर पालिका/नगर निगम), संस्थागत (अशासकीय), व्यक्तिगत (अशासकीय), व्यक्तिगत (शासकीय) एवं पहुंच एवं लाभ प्रभाजन के अधिकतम अनुबंध एवं अधिकतम राशि (श्रेष्ठ वनवृत्त एवं श्रेष्ठ वनमंडल) में दिये जाते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय वार्षिक जैव विविधता पुरस्कार योजना-2020 के लिए जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार कर प्राप्त प्रविष्टियों का युक्तियुक्त परीक्षण कर प्रत्येक श्रेणी में एक-एक श्रेष्ठतम प्रतिविष्टि 05 मई 2020 तक मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधिता बोर्ड कार्यालय को कलेक्टर द्वारा प्रेषित की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.mpsbb.nic.in पर प्राप्त की जा सकती है।