मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीसी चौरसिया ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर स्वास्थ्य संस्थाओं में बनाये गये कन्ट्रोल रूम की जानकारी निम्नानुसार है-
जिला कन्ट्रोल रूम का नम्बर / मोबाईल नम्बर
07141-230402, 9479480956
जिला चिकित्सालय बैतूल
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बैतूल
07141-234351, 9425008296
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आठनेर
8223899510
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा
9691272086
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई
9407170618, 9754991417, 7389665201
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आमला
7999660720, 9424934239
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैसदेही
6266066523, 6266708659, 9575530407
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली
9424374232
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर
7836903895, 9479629124, 8319934542
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोडाडोंगरी
9479499736
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभातपटट्न
9407594802, 9407399500, 8770669190
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीमपुर
7389766023, 8966897932
नोडल अधिकारी (कोविड 19)- 7034245091
समाचार क्रमांक/143/551/03/2020
राज्यपाल श्री टंडन ने देशवासियों के साथ एक जुटता दिखाई
अत्यावश्यक सेवाएं देने वालों का घंटी और शंख बजा बढ़ाया हौसला
बैतूल, 22 मार्च 2020
राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने देशवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए कोरोना वायरस के वैश्विक संकट के समय अत्यावश्यक सेवाएं देने वाले लोगों के प्रति धन्यवाद आभार ज्ञापित किया। देशवासियों के साथ एक जुटता का प्रदर्शन किया। उन्होने राजभवन के मुख्य द्वार पर शंख और घंटी बजाकर उनके प्रति आभार ज्ञापन किया। इस अवसर पर राज्यपाल से लेकर राजभवन के सफाई कर्मी सहित विभिन्न कर्मचारियों ने भी शंख, घंटा, झांझ, मंजीरा, घंटी, बिगुल, थाली और ताली बजाकर समवेत ध्वनि का संचार वातावरण में किया।
राज्यपाल श्री टंडन ने पिछले 2 महीनों से अस्पतालों में, एयरपोर्ट्स पर दिन रात काम में जुटे हुए लाखों लोगों जिनमें डॉक्टर, नर्स, हॉस्पिटल का स्टाफ, सफाई करने वाले भाई-बहन, एयरलाइंस के कर्मचारी, सरकारी कर्मचारी, पुलिसकर्मी, मीडिया कर्मी, रेलवे-बस-ऑटो रिक्शा की सुविधा से जुड़े लोग, होम डिलिवरी करने वाले लाखों लोग, अपनी परवाह किये बिना, दूसरों की सेवा में लगे हुए हैं। वर्तमान परिस्थितियों यह सेवाएं सामान्य नहीं मानी जा सकती क्योंकि खुद इनके भी संक्रमित होने का पूरा खतरा है। बावजूद इसके ये लोग अपना कर्तव्य निभा रहे हैं, दूसरों की सेवा कर रहे हैं। ये राष्ट्र-रक्षक की तरह कोरोना महामारी और हमारे बीच में खड़े हैं। देश इनका कृतज्ञ है।
राज्यपाल श्री टंडन ने ऐसे सभी लोगों को धन्यवाद अर्पित करने के लिए राजभवन के मुख्य द्वार से पर खड़े होकर 5 मिनट तक ऐसे लोगों का आभार व्यक्त किया। उनका हौसला बढ़ाया।
नोवल कोरोना वायरस हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर बनाये गये कन्ट्रोल रूम