कलेक्टर, एसपी ने ग्राम तारा पहुंच कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया




जिले के शाहपुर विकासखंड के ग्राम तारा में कोरोना संक्रमित दो पॉजिटिव केस आने के फलस्वरूप कलेक्टर श्री राकेश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री डीएस भदौरिया शनिवार को उक्त गांव का भ्रमण कर  वहाँ की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। 
भ्रमण के दौरान उन्होंने यहाँ बाहर से लौटे मजदूरों की जानकारी ली। साथ ही आशा कार्यकर्ता, एएनएम तथा अन्य कार्यकर्ताओं को सर्वे के लिए निर्देश दिए गए। सीएमएचओ डॉ. जीसी चौरसिया ने बताया कि  मरीजों के संपर्क में आए व्यक्तियों को चिचोली में क्वारेंटाइन किया गया है।  मरीजों के प्रथम संपर्क में आए 9 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। द्वितीयक संपर्क में आए लोगों को भी क्वारेंटाइन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डोर-टू-डोर सर्वे प्रारंभ किया गया है। पॉजिटिव मरीजों का इलाज प्रारंभ कर दिया गया है, इन्हें कोविड केयर सेंटर बने छात्रावास में रखा गया है। चिचोली के स्वास्थ्य अमले को सभी प्रकार के निर्देश जारी किए गए हैं,  साथ ही मरीजों के क्वारेंटाइन कक्ष को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। कोविड-19 संबंधित समस्त कार्रवाइयां समय-समय पर संपादित की जा रही हैं।